करें ये 3 एक्सरसाइज, चेहरे का फैट होगा कम और मिलेगा सही रूप और निखार

करें ये 3 एक्सरसाइज, चेहरे का फैट होगा कम और मिलेगा सही रूप और निखार

सेहतराग टीम

शरीर को फिट रखने के लिए खाना-पाना, रहन-सहन जितना जरूरी है उतना ही एक्सरसाइज भी आवश्यक है। अगर हम रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो हमारा शरीर हमेशा तंदुरुस्त रहेगा। एक्सरसाइज वैसे सभी रोगो के लिए ठीक उपाय है लेकिन खासकर बढ़ते बजन को कम करने के लिए ज्यादा ही फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज हमारे बढ़ते वजन को कम करता है और चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे के एक्स्ट्रा फैट को कम करना चाहते हैं तो रोजाना करें ये एक्सरसाइज-

पढ़ें- ऑनलाइन योग के जमाने में परंपरागत योग

चेहरे का फैट कम करने की एक्सरसाइज (Exercise to Lose Fat in Your Face in Hindi):

चिपमंक चीक स्क्वीज़ एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज त्वचा के फैट को कम करने में फायदेमंद साबित होती है। इससे त्वचा को पतला करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए सबसे पहले किसी साफ़ जगह अथवा वातावरण में खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।

अब लिप्स को आगे बढ़ाएं, फिर गालों को टॉफी की तरह चूसने की कोशिश करें।इसे कम से कम 5 सेकंड तक जरूर करें। जबकि रोजाना 10-15 बार जरूर करें। इसके साथ ही मोटापा कम करने के लिए नियमित और संतुलित आहार लेना भी बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप वाकई बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं तो आपको शराब और धूम्रपान से बी दूर रहने की जरूरत है।

चीक बोन लिफ्ट एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज भी त्वचा के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मददगार साबित होती है। इसे करने के लिए साफ़ जगह अथवा वातावरण में खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों की उंगलियां अपने चेहरे के बोन पर रखें। इसके बाद अपनी उंगलियों की मदद से त्वचा को ऊपर उठाएं। जब त्वचा को ऊपर उठाएं तो मुंह को खोलकर रखें। इस एक्सरसाइज को भी रोजाना करें।

पफर फिश प्रेस

यह एक्सरसाइज भी त्वचा के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में सहायक होता है। इसके लिए आपको विशेष समय-सारणी की जरूरत नहीं है, बल्कि आप किसी भी समय इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज के लिए पहले शांत मुद्रा में आ जाएं। इसके बाद मुंह में हवा भर लें। अब इस हवा को एक साइड से दूसरी साइड ले जाएं। इस एक्सरसाइज को भी रोजाना करें।

 

इसे भी पढ़ें-

योग ध्यान में ही वह शक्ति जो दिलाएगी तनाव से मुक्ति

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।